शक्करमंदोरी के ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव शक्करमंदोरी स्थित ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल में शनिवार को सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल प्राचार्या उपासना सभरवाल ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार ने शिरकत करते हुए बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान, नशा करने वाले व्यक्ति का नशा छुड़वाने और सरकार द्वारा चलाई गई। मुफ्त इलाज सुविधाओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

इसी दौरान स्कूल में नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढक़र भाग लिया इसी के साथ बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसानों के बारे मे बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना सभरवाल ने भी बच्चों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य उपासना सभरवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
