home page

पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

 | 
A program was organized to celebrate the birthday of former minister and Haryana Lokhit Party president Gopal Kanda
mahendra india news, new delhi

पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिरसा में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
 श्री अग्रवाल सभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रवाल सेवा सदन में किया गया।  वहीं सेवानिवृत समाज कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा के आवास पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का जन्मदिन मनाया गया।

सिरसा की गांधी कॉलोनी में पार्षद एवं जिला आयोजना समिति के सदस्य मनमोहन मिढ़ा तथा विभिन्न वार्ड पार्षदों ने गोपाल कांडा के जन्मदिन पर केक काटा और बधाई दी। अग्रसेन कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल अरोड़ा एवं विपिन अरोड़ा परिवार के बीच गोपाल कांडा पहुंचे। सभी ने दीर्घायु की शुभकामनाएं दी।


               

 पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का जन्मदिन 29 दिसंबर को है। लेकिन उत्साहित समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आज ही अनेक स्थानों पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने अपने अपने अंदाज में गोपाल कांडा को बधाई दी। स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए केक कटवाए। गोपाल कांडा भी सभी आयोजनों में शामिल हुए और सभी का दिल से आभार जताया।

WhatsApp Group Join Now


               

आयोजनों में वक्ताओं ने गोपाल कांडा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना की।  विशेष रूप से सिरसा को अग्रवाल सेवा सदन में सौन्दर्यकरण शिवपुरी की सौगात देने पर गोपाल कांडा की सराहना की गई। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। गोपाल कांडा का जन्मदिन अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल सभा ने मनाया। गोपाल कांडा ने सबसे पहले महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

उन्होंने अग्रवाल सेवा सदन में स्थापित अपने पिता बाबू मुरलीधर कांडा , माता श्रीमती राधा देवी कांडा एवं समाजसेवी भीखम चंद गोयल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदोपरांत में कार्यक्रम का आगाज हुआ। विशेष बैंड ग्रुप में शामिल गायकों ने जन्मदिन के गीत गाए। साथ ही आयोजकों ने गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा की सामाजिक सेवाओं को सराहा।   सभा की ओर से गोपाल कांडा के जन्मदिन पर केक काटा गया। उन्हें जीण माता का स्वरूप एवं अन्य स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

 इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, सेवा निवृत आयकर अधिकारी धर्मपाल चैधरी, प्रधान अग्रवाल सेवा सदन संजीव जैन, प्रधान अग्रवाल सभा संजय साहुवाला, प्रधान महाराजा अग्रसेन स्कूल अनिल गनेरीवाला, गोपाल सर्राफ, अनिल सर्राफ, सुरेश गोयल सतनालीवाला, अंजनी कनोडिया, वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता भागीरथ गुप्ता, सुनील सर्राफ, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र मिंचनाबादवाला, रतन सांखूवाला, अश्विनी बंसल, सतीश हिसारिया, अशोक बंसल, प्रधान अरोड़वंश सभा कृष्ण गुम्बर, नगर पार्षछ मनमोहन सिंह, रवि फुटेला, गंगाराम बजाज, सुभाष बजाज, पूर्व पार्षद गुरमुख, पप्पू रांझा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, पूर्व पार्षद रोहताश, बलविन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


                     

सेवा निवृत समाज कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नित्य प्रकाश शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण पारीक, पवन शर्मा, नीरज शर्मा, रीतेश जोशी, अरूण शर्मा, मोहित जोशी, अश्विनी शर्मा, विजय जोशी, सतीश शर्मा, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद राजन शर्मा, पार्षद अंग्रेज बठला, इंद्रोश गुज्र्जर, राहुल अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, अशोक नरूला, पार्षद हेमकांत शर्मा, संपन्न नरूला, रोनित अरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे।