home page

गांव झोरडऩाली में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, 10 को नोटिस जारी

 | 
A Public Health Department team disconnected eight illegal drinking water connections and issued notices to 10 others in Jhordanali village

Mahendra india news, new delhi
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने गांव झोरडऩाली में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया और आठ अवैध पेयजल कनेक्शन काटे और पेयजल का दुरुपयोग-अनावश्यक बर्बादी करने वाले 10 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। जिला सलाहकार राकेश सोगलान ने बताया कि विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान आठ अवैध जल कनेक्शन पाए गए, जिन्हें काटा गया। वहीं, पेयजल का दुरुपयोग और अनावश्यक बर्बादी करने वाले 10 उपभोक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि पेयजल एक बहुमूल्य संसाधन है, यदि भविष्य में कोई व्यक्ति पेयजल का दुरुपयोग करता या पानी की अनावश्यक बर्बादी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें, पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अवैध जल कनेक्शन लेने से बचें,  ताकि गांव के सभी उपभोक्ताओं को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता सतबीर सिंह, बीआरसी राजेश कुमार, बलदेव राज तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now