सिरसा में बिना मान्यता चल रहा है स्कूल, नोटिस जारी, स्कूल बंद करवाने के लिए कमेटी गठित
| Apr 17, 2026, 14:22 IST
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में बिना मान्यता के निजी स्कूल चल रहा है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल संचालक को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस भेजा गया है। इसी के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी सुनिता साई ने स्कूल बंद करवाने के लिए कमेटी गठित कर दी है। जो जल्द ही स्कूल को बंद करवाने का कार्य करेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूल में ही अपने बच्चे को दाखिला दिलाने का कार्य करें। इसके लिए मान्यता के बारे में पता कर लें।
नाम इंटरनेशनलख्, मान्यता है नहीं
गांव बकरियांवाली में बिना मान्यता के एस. आर इंटरनेशनल स्कूल चलाया जा रहा है। स्कूल संचालक को पिछले साल भी दो बार नोटिस जारी किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिना मान्यता स्कूल चलाने की फिर से सूचना मिली। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह व गुडियाखेड़ा खंड के कलस्टर समन्वयक उमेद सिंह ढाका ने 13 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही थी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ने नोटिस जारी करने के साथ जिला शिक्षा अधिकारी सुनिता साई को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया।
----
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद करवाने के लिए कमेटी की गठित
गांव बकरियांवाली में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को बंद करवाने के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिडारिया ने जिला शिक्षा अधिकारी सुनिता साई को पत्र लिखा। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को बंद करवाने के लिए कमेटी गठित कर दी है। गठित कमेटी गांव के सरपंच को साथ लेकर स्कूल को बंद करवाने का कार्य करेगी।
स्कूल की चार दीवारी नहीं व शौचालय की भी व्यवस्था नहीं
एसआर इंटरनेशनल स्कूल का जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी ने भी पहले निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में मान्यता के लिए सही व्यवस्था नहीं मिली। स्कूल की चार दीवारी नहीं है, वहीं स्कूल में शौचालय की सही व्यवस्था नहीं मिली।
गांव बकरियांवाली में एसआर स्कूल बिना मान्यता के चलाया जा रहा है। स्कूल को नोटिस जारी कर दिया है। स्कूल को बंद करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने कमेटी गठित कर दी है।
सतवीर सिंह ढिडारिया, खंड शिक्षा अधिकारी, नाथूसरी चौपटा