संयुक्त परिवार हमारी सुरक्षा-समृद्धि का आधार विषय पर विचार गोष्ठी करवाई
mahndra india news
सिरसा। भारत विकास परिषद् शाखा सिरसा द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर शाखा अध्यक्ष रघवीर सिंगला के मार्गदर्शन में गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता सुमन गौतम के नेतृत्व में मातृशक्ति ने चौधरी देवीलाल पार्क नजदीक चौटाला हाउस में संयुक्त परिवार हमारी सुरक्षा-समृद्धि का आधार विषय पर विचार गोष्ठी रखी गई।
मुख्य वक्ता सुमन गौतम ने बताया कि समय के इस बहाव में हम संयुक्त परिवारों को तोड़ कर एकल परिवार पर आए और अब बिखरे हुए परिवार की ओर बढ़ते जा रहे हैं। आजकल मां-बाप एक या दो बच्चे ही करते हैं और वे भी कैरियर बनाने के चक्कर में दूर देशों या नगरों में रहते हैं। परिवार हर संकट, सुख-दुख में साथ देने वाला होता है
। हमें निस्वार्थ प्रेम और सुरक्षित वातारण प्रदान करता है। यदि परिवार संयुक्त संस्कारित होगा, तभी समाज अच्छा एवं मजबूत बनेगा। इस अवसर पर सेवा निवृत्त लेक्चरार समाज सेवी लक्ष्मी देवी शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा परिषद परिवार से पुष्पा सिंगला, पिंकी गुप्ता, नीलम कंसल, पुष्पा सचदेवा, संतोष गुप्ता, कमलेश सिंगला एवं समाज की लगभग 30 महिलाओं सहित शाखा अध्यक्ष प्रमोद गौतम, जिला समन्वयक राजेंद्र गुप्ता, महेश पारीक एडवोकेट, अशोक कंसल, कुलवंत रॉय, सुशील गुप्ता, राजकुमार मेहता आदि उपस्थित थे। इसी कड़ी में परिषद परिवार की वरिष्ठ सदस्या संगीता जिंदल ने भी अपने विद्यालय में छात्राओं को स्लोगन लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से संयुक्त परिवार का महत्व समझाया।
