नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल की महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला में दस लाख की लागत से बनेगा शैड, किया शिलान्याश
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल के महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला में शुक्रवार को बेसहारा गायों के लिए शैड का शिलान्याश किया गया। इस अवसर पर गौशाला आयोग के सदस्य अजीत सिहाग व गौशाला कमेटी के सदस्यों ने इस शैड की नींव रखी। यह जानकारी देते हुए विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि बेसहारा गायों को रखने वाली गौशालाओं को सरकार ओर आयोग द्वारा सहायता प्रदान की जाती है, इसी के तहत जमाल की गौशाला में 10 लाख रुपये की लागत से शैड का निर्माण करवाया जाएगा।
इस अवसर पर अजीत सिहाग ने कहा कि सरकार द्वारा गायों की सुरक्षा के लिए सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार व आयोग हर समय तत्पर रहते हैं। और समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस शैड के निर्माण से गौशाला में रह रही सैकड़ों गायों के लिए सुविधा होगी। गौशाला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
इस मौके पर प्रधान ओमप्रकाश, शेरसिंह पूनियां, गिरधारी लाल, सतपाल स्वामी, भूपसिंह बैनीवाल, सुरेंद्र कुमार डूडी, पशु चिकित्सक डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे।
