home page

ड्रोन के जरिए आकाश में भगवान शिव पर आधारित होगा विशेष शो, सावन शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में होंगे भव्य आयोजन

 | 
A special drone show themed around Lord Shiva will be held in the sky; grand events are scheduled at Shri Baba Tara Ji Kutia on Sawan Shivratri

Mahednra india news, new delhi
श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सिरसा के रानियां रोड़ स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में कुटिया के सेवक और कार्यकर्ता पहुंचे। साथ ही शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। शिवरात्रि पर लगने वाले विशाल भंडारे को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। बैठक का आयोजन श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर सिरसा के धर्मप्रेमी एवं शिवप्रेमी श्रद्धालु कई भव्य आयोजनों के साक्षी बनेंगे। महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति, विशाल अटूट भंडारे का आयोजन होगा। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा कार्यक्रमों का आगाज करेंगे।

news

मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बैठक को संबोधित किया। सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। श्रद्धालु पर्व की तरह ही इस दिन को मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया जाता है। इस बार भी विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। शिवरात्रि को सुबह कुटिया में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन के उपरांत अटूट भंडारा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग बाबा जी का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।


इस बार शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री बाबा तारा जी कुटिया ( श्री तारकेश्वरम धाम) में कई भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। महाआरती होगी, जिसके लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे। जो श्रद्धालु महाशिव आरती में शामिल होने के इच्छुक हों वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और कूपन प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now


आज सभी सेवकों और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। श्री तारकेश्वर धाम में सिरसा व आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों की अपार श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए भी श्री बाबा तारा कुटिया द्वारा विशेष प्रबंध किए जाते हैं। बैठक का संचालन सेवक महावीर शर्मा ने किया।

इस बैठक में महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, श्री अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, समाजसेवी नित्य प्रकाश शर्मा, ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुशील शर्मा, सूरजभान गुज्जर, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र मिनचनाबाद,  पार्षद सुरेश पंवार, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला, पार्षद राजन शर्मा, सुशील कंदोई, गोबिंद कंदोई, नरेश बणीवाला,  पार्षद जोगेंद्र सिंह, अजय भट्टी, सालासर मंदिर से प्रधान गोपाल सर्राफ, नरेश सैनी, सुरेन्द्र सर्राफ, सेवक जय नंदन सिंगल (जय भाई जी),  इन्द्रोश गुज्जर, अशोक गोयल, नेम चंद गुज्जर, कमल धवन, कृष्ण मुंजाल, संजय केलनियां, पूर्व प्रधान अनिल सर्राफ, अजय जैन, राजेंद्र सुधा,  अश्विनी बंसल, शिव जैन, नवदीश गर्ग सहित अनेक सेवक एवं प्रमुख लोग मौजूद थे।