25 दिसंबर को सिरसा में होगा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण, अरनियांवाली गाँव में स्मारक का भी होगा उद्घाटन
mahendra india news, new delhi
भारतीय जाट विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक जाट धर्मशाला, सिरसा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने की, जबकि जिला अध्यक्ष एवं संयोजक हनुमान गोदारा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
बैठक में जाट समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ कड़वासरा ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। इस दिन बरनाला रोड पर नवनिर्मित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही अरनियांवाली गाँव में भी महाराजा सूरजमल स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा।
बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अरविंद बेनीवाल, भागीरथ पटवारी कृष्ण खोथ, अरनियांवाली गाँव के सरपंच, विनोद कसवां महेंद्र घनघस पत्रकार, संदीप खालिया, भूप सिंह गहलोत, राजीव तेतरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
