home page

तेज आंधी से नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में सौर ऊर्जा के शीशे टूटे, किसानों ने की नुकसान भरपाई की मांग

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में आंधी से लोगों का जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया। आंधी से सौर ऊर्जा के सीसे टूटकर दूर जा गिरे। वहीं आंधी से रेतीले इलाके में फसलों को भी काफी नुकसान देखने को मिला। गांव में कई किसानों के सौर ऊर्जा के सीसे टूट गये। गांव रूपावास में आंधी से किसान सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश के खेत में लगे सौर ऊर्जा के शीशे टूटकर दूर जा गिरे वहीं राजेश कुमार पुत्र इन्‍द्रपाल के खेत में लगे सौर शीशे भी टूट गए।

 जिससे उनको काफी नुकसान हुआ। शीशे टूटने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई। किसानों का कहना है कि उन्हें नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए। किसान विपिन कुमार, सतपाल, केहर सिंह ने बताया कि अचानक आई आंधी से रूपावास व उसके आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खेतों में खड़े पेड़-पौधे टूटकर गिर गए और रेतीले इलाकों में नरमे व कपास के पौधे रेत में दब गए। किसानों ने मांग की है कि उनके नुकसान का मुआयना कर भरपाई की जाए।