स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली के छात्र ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का बढ़ाया मान
mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली के मेधावी छात्र दीपक कड़वासरा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अब दीपक का प्रवेश एमबीबीएस पाठ्यक्रम में होगा और वह भविष्य में एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेगा।
दीपक कड़वासरा के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं तथा उनकी माता पूर्व में स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के **डॉ. रामकृष्ण खोथ **ने दीपक एवं उसके परिवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली के छात्र ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का बढ़ाया मान
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली के मेधावी छात्र दीपक कड़वासरा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अब दीपक का प्रवेश एमबीबीएस पाठ्यक्रम में होगा और वह भविष्य में एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेगा।
दीपक कड़वासरा के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं तथा उनकी माता पूर्व में स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के डॉ. रामकृष्ण खोथ ने दीपक एवं उसके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक अपने चिकित्सा जीवन में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेगा।
विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी दीपक कड़वासरा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक अपने चिकित्सा जीवन में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेगा।
विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी दीपक कड़वासरा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।