home page

रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहा टैंकर पलटा, लाखों रुपये का ऑयल चोरी; टैंकर चालक पर लगाया साजिश का आरोप

 | 
A tanker carrying oil from a refinery overturned, causing oil worth lakhs of rupees to be stolen; the tanker driver was accused of conspiracy
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के पानीपत रिफाइनरी से तेल लेकर हिमाचल प्रदेश के पाओंटा साहिब जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों का तेल चोरी होने का केस सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने टैंकर चालक और परिचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस को दी गई शिकायत में रिफाइनरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर संदीप ने बताया कि उनकी कंपनी को रिफाइनरी के अंदर परिवहन का टेंडर मिला हुआ है। 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब दो बजकर 28 मिनट पर एक तेल टैंकर को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के लिए रवाना किया गया था।

तेल लेकर जा रहे टैंकर पर करनाल निवासी चालक पंकज राणा और परिचालक अरुण तैनात थे। टैंकर उसी रात्रि करीबन 8 बजे अपने गंतव्य तक पहुंचना था, लेकिन रास्ते में हिमाचल के नैना टीकर के पास टैंकर पलटने की जानकारी मिली। जब कंपनी ने मामले की जांच करवाई, तो सामने आया कि टैंकर का बाहरी ढांचा अधिक क्षतिग्रस्त नहीं था, लेकिन उसमें भरा करीबन 11,02,584 रुपये का तेल गायब था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि चालक पंकज राणा पिछले कई दिनों से एडवांस पेमेंट की मांग कर रहा था। जब पेमेंट नहीं मिलने पर उसने मैनेजर को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

WhatsApp Group Join Now

रंजिश के लगे आरोप
कंपनी ने दावा किया कि इसी रंजिश के चलते चालक और परिचालक ने पहले तेल को कहीं बेच दिया और बाद में घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए टैंकर को जानबूझकर पलटा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल की परिस्थितियों और टैंकर की स्थिति को देखते हुए साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी के साथ ही, तेल की सप्लाई चेन और संभावित खरीदारों की भी जांच की जा रही है।