home page

हरियाणा प्रदेश के अंदर पेट्रोल पंप पर टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों समेत 3 की हुई मौत

 | 
bnews

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर बड़ी न्यूज में हिसार से हैं। हिसार के सिवानी मंडी के समीप गांव मोतीपुरा के पास एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इस सडक़ हादसे में 2 भाइयों समेत 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटना उस वक्त हुई जब तीनों बाइक के पास खड़े होकर अपने एक साथी का इंतजार कर रहे थे। सिवानी मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी दौरान तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार मरने वालों में झूंपा निवासी 52 साल का कालूराम , उसका 45 साल का भाई मंगलाराम और उनका भानजा सिधनवा निवासी सुनील कुमार (19) शामिल है। 

बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक झूंपा निवासी कालूराम, मंगलाराम और उनका भानजा सुनील कुमार 3 मजदूरी का काम करते थे। मंगलाराम चिनाई मिस्त्री का काम करता था। शनिवार सुबह तीनों बाइक पर सवार होकर काम करने गढ़वा जा रहे थे। रास्ते में मोतीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर वे अपने एक साथी का इंतजार करने के लिए रूके थे। इसी बीच पेट्रोल भरवाने आए टैंकर ने तीनों को कुचल दिया।

इस सडक़ दुर्घटना में सुनील और मंगलाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कालू राम को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलाराम और सुनील कुमार के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा है, जबकि कालूराम के शव का हिसार में पोस्टमार्टम करवाया गया।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव झूंपा में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कालूराम के दो लडक़े और दो लड़कियां हैं। वहीं, मंगलाराम को एक बेटा और एक बेटी है। उनका भानजा सुनील कुमार एक साल से उनके पास ही रह रहा था।