home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में जनगणना ड्यूटी के लिए घर पहुंचे अध्यापक को कुत्ते ने काटा, पैर पर आए गहरे जख्म

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में जनगणना कार्य के दौरान अध्यापक पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इससे अध्यापक चक्कर खाकर गिर गया। अध्यापके के पैर में कई जगह पर निशान आए हैं। 


जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की हैं। गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल के अध्यापक कुलदीप सिंह की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी हुई है। वह जनगणना के सिलसिले में एक घर पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आकर कुत्ते ने पैर को काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अध्यापक को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उपचार किया गया।

अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि 111 नंबर करने के बाद 112 नंबर घर का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने आकर पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चक्कर खाकर गिर गया। अध्यापक ने बताया कि एक मई से गांव में सर्वे कर रहे हैं। मेरी 125 घरों के सर्वे के लिए ड्यूटी लगी हुई है।  इस समय जनगणना चल रही है और प्रगणकों पर दबाव है कि समय रहते काम पूरा करें।