हरियाणा में दर्दनाक सडक़ दुर्घटना, बस ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी जोरदार टक्कर; दोनों की मौत
हरियाणा के अंदर दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हुई है। करनाल जिले के जीटी रोड पर घरौंडा के समीप मोटर साईकिल सवार पति पत्नी को एक निजी बस चालक ने टक्कर मार दी।
इस सडक़ दुर्घटना के अंदर दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल मेें रखवा दिया है। पुलिस आरोपित निजी बस चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि रंभा निवासी 45 साल का वजिंद्र अपनी 40 साल की पत्नी ज्योति रानी के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर करनाल से पानीपत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर वजिंद्र बसताड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति पत्नी के सिर सडक़ पर लग गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
