बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने आई महिला व उसके बहन के ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत
A truck carrying a woman and her sister, who had come to celebrate their son's birthday party, hit their car, killing two sisters | Updated: Apr 10, 2026, 10:22 IST
हरियाणा की बड़ी खबरों में सोनीपत से हैं। जहां पर दो बहनों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी कअनुसार नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक कार को करीबन 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई
। इस सडक़ दुर्घटना में 2 सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई। चार घायल हैं।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि कार सवार दिल्ली के तिलक नगर से पार्टी करने आए थे। बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाने आई महिला अपनी बहनों और जीजा के साथ ट्रक की चपेट में आ गई। इस सडक़ दुर्घटना मेंं तिलक नगर की मनदीप कौर व पंजाब के अमृतसर की मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 44 पर गोल्डन हट ढाबे के सामने हुआ।
इस सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बताया जा रहा है इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया।
