हरियाणा में बाबा खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत; दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा पद्रश्ेा की बड़ी खबरों में जींद जिला से हैं। नेशनल हाइवे (एनएच) 152-डी पर लजवाना कलां गांव के समीप शनिवार सुबह एक भंयकर सडक़ दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सडक़ दुर्घटना में एक महिला सहित 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि करनाल निवासी 3 महिलाएं और 2 पुरुष कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में धोक लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार एनएच-152 डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद सभी श्रद्धालु कार से उतरकर वाहन की स्थिति देखने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भ्भ्भंयकर थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करनाल निवासी 45 साल के धर्मपाल, 50 साल के राजकुमार और 40 साल की स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, सडक़ दुर्घटना में घायल हुई 40 साल की नीतू और 42 साल की रीतू को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
इस दर्दनाक सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
