home page

फूलकां के कुलड़िया परिवार की अनूठी पहल, फौजी बेटे की शादी में नहीं लिया दहेज

 | 
A unique initiative by the Kuladiya family of Phoolka: no dowry accepted for their soldier son’s wedding

 mahendra india news, new delhi

दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में अब जागरूकता आने लगी है। फूलकां गांव के कुलड़िया परिवार ने फौजी बेटे की बिना दहेज के शादी कर क्षेत्र में बदलते सामाजिक सरोकार की नई मिसाल पेश की है। जानकारी अनुसार फूलकां निवासी विक्रम कुलड़िया पुत्र ओमप्रकाश कुलड़िया का रिश्ता माखोसरानी गांव के सतबीर कासनियां की पुत्री के साथ तय हुआ।

वीरवार रात्रि को सम्पन्न हुए शादी कार्यक्रम में दुल्हे कमांडो विक्रम कुलड़िया एवं कुलड़िया परिवार ने पहल कदमी दिखाते हुए शादी में किसी भी प्रकार का दहेज लेने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुल्हन की दहेज है और समाज को इस सच्चाई को स्वीकारना होगा। कुलड़िया परिवार के इस कदम की माखोसरानी गांव के गणमान्य लोगों ने भरपूर प्रशंसा की। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे कुलड़िया खाप के संस्थापक रामनिवास कुलड़िया ने शादी की रस्म को नारियल और एक रूपये के साथ सम्पूर्ण करवाया।