शिमला में हरियाणा की महिला की नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े गोलियां मार कर दी हत्या, महिला चलाती थी स्कूल
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरों में शिमला की है। शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हमलावरों ने गोलियां मारकर मर्डर कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दो नकाबपोश अज्ञात हमलावरों ने सरस्वती पैराडाइज स्कूल के मुख्य गेट पर मनीषा के सिर और छाती पर गोलियां मार दी है। इस स्कूल संचालिका अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतका महिला हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले के गोल्डन हाईट्स विला सोसायटी की 41 साल की मनीषा मित्तल के रूप में पहचान हुई है।
बताया जा रहा है कि मनीषा मित्तल शनिवार शाम को स्कूल के गेट नंबर -1 के बाहर थीं। इसी दौरान 2 नकाबपोश वहां पहुंचे और काफी नजदीक से उन पर एक के बाद एक फायर किए। इससे स्कूल संचालिका मनीषा वहीं गिर गईं। बताया जा रहा है कि उन पर 3 फायर किए गए हैं, लेकिन उन्हें इनमें से कितनी गोलियां लगीं, इसको लेकर जांच की जा रही है।
स्कूल संचालिका ने प्रेसवार्ता कर बताया था जान को खतरा
पुलिस आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद जैसे बिंदुओं पर भी गौर कर रही है। मनीषा का स्कूल के मालिकाना हक को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस झगड़े को लेकर मनीषा ने 4 अप्रैल को पहले प्रेसवार्ता की थी। इसके अलावा मनीषा ने एक अप्रैल को इंटरनेट मीडिया पर भी इस पूरे विवाद को लेकर वीडियो जारी किया था, इसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी संपर्क किया था।
