home page

स्नैपचेट के जरिए युवक ने पहले विवाहिता से दोस्ती कर करवा दिया तलाक, कई वर्ष तक बनाता रहा संबंध; अब कर दिया शादी से इंकार

 | 
A young man befriended a married woman via Snapchat, got her divorced, and continued the relationship for several years; now he has refused to marry her
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला से हैं। अंबाला की निवासी महिला को यमुनानगर के युवक ने प्रेम के जाल में फंसा लिया। जानकारी के अनुसार आरोपित ने उससे शादी करने का वादा तक कर तलाक करा दिया। उसे अपने साथ यमुनानगर के अलग-अलग होटल में लेकर गया। वहां उसके साथ संबंध बनाए।

इसके बाद युवक ने बाद में शादी से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अब महिला को उसके मायके वालों ने भी घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने अंबाला में पुलिस को शिकायत दी। वहां पर जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला जगाधरी सदर थाना में ट्रांसफर किया गया।


बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जीएनएम का कोर्स कर रही है। उसकी ललहाड़ी कलां निवासी वसीम से साल 2022 में स्नैपचेट के जरिए मित्र हुए। इसके बाद दोनों के बीच वार्तालाप हुई। आरोपित ने विवाह का वादा किया। इस बारे में पति को जानकारी लगी को घर में झगड़ा होने लगा। जिसके बाद पति से तलाक हो गया। इसके बाद आरोपित से मिलने लगी। वह अक्सर यमुनानगर में मिलने के लिए बुलाता रहा। यहां अलग-अलग होटल में ले जाकर महिला से आरोपित ने संबंध बनाए। कई साल तक आरोपित इसी तरह से मिलता रहा और संबंध बनाता रहा।

बताया जा रहा है कि जब भी उस पर शादी विवाह का दबाव बनाती तो वह टाल मटोल कर देता। बाद में वह मारपीट करने लगा। इस बारे में मायके वालों को भी पता लगा तो उन्होंने भी घर से महिला को निकाल दिया। अब पीजी में रहना पड़ रहा है।