home page

गांव जमाल में जलघर की डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत

 | 
A young man died after drowning in a water tank in Jamal village

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के गांव जमाल में जल घर की डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक युवक की पहचान गांव जमाल निवासी करीब 24 वर्षीय राजवीर पुत्र नानूराम के रूप में हुई है। धमाल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने जल करके डिग्गी में एक युवक की लाश दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी और इसके साथ ही अन्य ग्रामीण भी जानकारी मिलते ही जल घर में एकत्रित हो गए। 

ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में मृतक युवक की लाश को डिग्गी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान जमाल निवासी राजवीर पुत्र नानूराम के रूप में की गई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजवीर अविवाहित है और उसका एक भाई भी है। दोनों भाई मजदूरी का काम करते थे। उनके माता पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जमाल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। मृतक युवाक के  डूबने के कारण का अभी कोई पता नहीं चल सका है।