home page

हरियाणा प्रदेश में युवक के सीने में गोली लगने से संदिग्ध मौत; जांच में जुटी पुलिस

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में रोहतक जिले के अंदर युवक की गोली से मौत होने की जानकारी मिली है। जिले के गांव डोभ में गुरुवार को 32 साल के आनंद उर्फ अन्ना को सीने में गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है आनंद को प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मामला हत्या और आत्महत्या के संशय में उलझा है। वहीं, इस घटना के बारे मेेंं सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक आनंद सुबह राहुल के घर गया था। इसके थोड़ी ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आनंद के स्वजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा वह गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा हुआ था। उसके ख्खून बह रहा था। 

हालांकि, उसके पास कोई हथियार नहीं था। इसलिए परिवार के लोग इसे रंजिश के चलते हत्या मान रहे हैं। हत्या का आरोप 3 युवकों पर लगा है। उनका कहना है कि घर बुलाकर हत्या की गई है।