हरियाणा प्रदेश में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में दिनदहाड़े मर्डर करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में चरखी दादरी के प्रेमनगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर रोहतक के सुनारिया निवासी पंकज नाम के युवक की हत्या के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि पंकज ने वर्ष 2022 में एक युवक की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसके भाई रोबिन ने अपने साथियों संग हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक नामजद सहित अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से 4 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि रविवार को सामान्य अस्पताल में मृतक पंकज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उनकी मां बीरमती के बयान पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
