home page

हरियाणा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोलियां मारकर हत्या, शराब ठेके पर करता था काम

 | 
A young man was shot dead in Haryana due to an old rivalry; he worked at a liquor shop
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक जिले से हैं। आईएमटी थाना क्षेत्र के गांव भालौठ में देर रात्रि एक युवक की रंजिशन गोलियां मारकर हत्या कर दी। आईएमटी थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पीजीआईएमएस लेकर पहुंची। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। जो शराब के ठेके पर कार्य करता था।

पुलिस ने एक नामजद आरोपित समेत कई युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह केस आपसी रंजिश का है। विकास का गांव भालौठ के आलोक नाम के एक युवक के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के कारण आलोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास पर फायरिंग की। 

बताया जा रहा है कि विकास गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर घायल अवस्था में स्वजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शव पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपित ने विकास को मोबाइल फोन करके बुलाया और जैसे ही वह कार से भालौठ के पास पहुंचा तो आरोपितों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार विकास उर्फ नारद पर एक साल पहले गांव में शराब ठेका के बाहर फायरिंग करने का केस दर्ज है।

पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही विकास ने एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल किया था। जिसमें वह अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए नजर आ रहा था।

राकेश कुमार, डीएसपी, सांपला ने बताया कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।