हरियाणा प्रदेश मे हुई रंजिश के चलते युवक की हत्या, गोदकर चाकू से उतारा मौत के घाट
हरियाणा प्रदेश में फतेहाबाद से बड़ी घटना रविवार के दिन घटित हुईख्, जिला के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में संडे के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पता चला है कि हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए।
इस वारदात के बाद पूरे एरिया में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू कर दी है, इस घटना के बाद प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच चल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
