home page

कालांवाली में होगी यूथ मैराथन, सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि, एसडीएम ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

 | 
A youth marathon will be held in Kalanwali, with CM Nayab Singh Saini as the chief guest; the SDM held a meeting with officials to discuss preparations

mahendra india news, new delhi
कालांवाली में 22 नवंबर को प्रस्तावित यूथ मैराथन के आयोजन को लेकर एसडीएम मोहित कुमार ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मैराथन के आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कालांवाली में होने वाली यूथ मैराथन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे।
एसडीएम मोहित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूथ मैराथन में हर आयु वर्ग के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मैराथन के रूट, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, फोटोग्राफी सहित अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैराथन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और अपने-अपने विभाग से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय रहते निर्धारित करें।


SDM ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. पवन, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हरीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now