home page

SIRSA में नाबालिग का अपहरण कर 70 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक चंद घंटों में काबू, 3 अन्य की पहचान

 | 
A youth who kidnapped a minor in Sirsa and demanded a ransom of Rs 70 lakh was arrested within a few hours; 3 others have been identified
Mahendra india news, new delhi

शहर सिरसा के C ब्लॉक क्षेत्र से 12 वर्षीय नाबालिग लड़के का अपहरण कर 70 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल तीन अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

DSP राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पुत्र रामगोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुरतगढ़िया चौक पर उसकी किताबों की दुकान है। उसकी दुकान पर चतरगढ़ पट्टी निवासी सौरभ पिछले करीब तीन वर्षों से काम कर रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका 12 वर्षीय बेटा सी ब्लॉक स्थित ट्यूशन सेंटर में पढ़ने जाता है और सौरभ उसे प्रतिदिन बाइक पर ट्यूशन छोड़ने जाता था। बीते दिन शाम करीब 5 बजे सौरभ उसके बेटे को बाइक पर ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे सी ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे, पीछे से आई एक नैनो कार ने बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। कार से उतरे तीन नकाबपोश युवकों ने सौरभ और बच्चे को जबरन गाड़ी में बैठा लिया ।

आरोपियों ने दोनों की आंखों पर कपड़ा बांध दिया और कुछ दूरी पर ले जाकर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 70 लाख रुपये की फिरौती की मांग की । उन्होंने बताया कि बच्चे को गुमराह करने के उदेश्य से सौरभ ने षड़यंत्र के तहत अपने आप को बेहोश कर लिया ताकि नाबालिग बच्चे को लगे की सौरभ को भी नाकाबपोश युवकों ने बंधक बना रखा है । डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक सहारन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 नामजद व 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जबरन वसूली सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ पुत्र विनोद कुमार निवासी झोपड़ा रोड, चतरगढ़ पट्टी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।