Aaj Ka Mosam: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
नवंबर महीना शुरू होते ही हरियाणा में सुबह और शाम की हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और ठंड का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए आज मौसम कैसा रहेगा।
अक्टूबर के महीने की बात करें तो 123 सालों में सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक नवंबर का महीने में भी ज्यादा सर्दी नहीं होगी। अभी ठंड के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
हवा से मिली प्रदूषण से राहत
अक्टूबर महीने में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा रहने से ऊपर से हवा चलती रही । हवाओं के कारण प्रदूषण से भी राहत मिली। प्रदेश में कई स्थानों पर दिवाली पर प्रदूषण स्तर बढ़ने की संभावना थी लेकिन हवा ने इसमे काफी राहत दिलाने में मदद की। मौसम विभाग की मानें तो आज 4 नवंबर तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।