आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता पहुंचे सिरसा, पांचों विस क्षेत्रों में किया पार्टी संगठन का विस्तार, सौंपे दायित्व
mahendra india news, new delhi
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता शनिवार को सिरसा पहुंचे और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हिसार रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर हुई। इस दौरान सिरसा पहुंचने पर उनका पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि देश प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जनकल्याण से जुड़ी नीतियों में लोग भरोसा कर रहे हैं और अपने हितों के लिए अधिक से अधिक संख्या में आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।
आप प्रदेशाध्यक्ष ने इस दौरान सिरसा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी विस्तार के तहत महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी नवीन लोहान ने भी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा पार्टी संगठन के विस्तार पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा व लग्र के साथ घर घर जाकर लोगों को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें पार्टी से जोडऩा चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के षड्यंत्रों व नीतियों से दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा की जनता भी अवगत हो चुकी है और भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप को अपना समर्थन देने का निर्णय ले चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कुलदीप गदराना, हैप्पी रानियां, श्याम मेहता, कविता नागर, जिला पार्षद जसदेव सिंह, बलविंद्र बराड़, धर्मपाल लाट, हंसराज सामा, सुकेश अरोड़ा व पंकज शर्मा आदि मौजूद थे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकस्वर में पार्टी संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
