हरियाणा में नहीं रहेगा विधान सभा के लिए आप और कांग्रेस का गठबंधन, आप के नेता का बड़ा बयान
Jun 10, 2024, 11:25 IST
| 
mahendra india news, new delhi
लोकसभा चुनाव में इंडी में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी को कुरूक्षेत्र से सीट दी गई। जिसमें पार्टी की हार हुई। अब चुनाव के बाद आप पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बयान आया है।
जिसमें आप पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में नहीं रहेगा विधान सभा के लिए 'आप' और 'कांग्रेस' का गठबंधन नहीं रहेगा। इसी के साथ ये भी कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा अकेले दम पर 90 की 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
इसी के साथ बताया गया कि चंडीगढ़ में होगी समीक्षा बैठक ,सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया। हरियाणा मुख्यमंत्री जो रहे है बड़ी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 9 साल में नही किया काम तो अब कैसे पूरी होगी घोषणा पूरी।