home page

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

 | 
ABVP submitted a memorandum demanding the resumption of student union elections

mahendra india news, new delhi
सिरसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) डबवाली इकाई द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर सोमवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर महाविद्यालय, डबवाली के प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, जहां से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास होता है।

वर्तमान में चुनाव बंद होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने का कोई प्रभावी मंच नहीं मिल पा रहा है। नगर मंत्री डबवाली एवं प्रदेश संयोजक खेलो भारत देवांशु शर्मा ने कहा कि यह मांग किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष की नहीं है, बल्कि पूर्ण रूप से छात्र हित से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में परिवारवाद को समाप्त कर जमीनी स्तर से आने वाले युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल होने से विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी, कॉलेजों में सकारात्मक लोकतांत्रिक वातावरण बनेगा और युवाओं को नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा। इकाई अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिल सके। यदि मांग की अनदेखी की गई, तो परिषद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर परिषद के इकाई मंत्री मोहित बिश्नोई, इकाई उपाध्यक्ष रचना, कल्पना, मुकेश कुमार, खुशप्रीत, पायल, शिक्षा, जितेंद्र, जगमीत आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now