home page

नगर परिषद SIRSA के वार्ड में विकास की गति को तेज करते हुए दो महत्वपूर्ण गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

 | 
Accelerating the pace of development in the ward of Municipal Council SIRSA, the construction work of two important streets was formally inaugurated

Mahendra india news, new delhi
नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में विकास की गति को तेज करते हुए दो महत्वपूर्ण गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पार्षद राजन शर्मा के प्रयासों से परियोजना के तहत सुंदर नगर और भारत नगर की प्रमुख गलियों को पक्का करने का काम शुरू हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जलभराव और कच्चे रास्तों से मिल रही परेशानी से निजात मिलेगी। पार्षद राजन शर्मा ने बताया कि सुंदर नगर में गली नंबर 5 में 800 फुट लंबी गली व भारत नगर में नक्षत्र सिंह गिल वाली गली में 660 फुट लंबी गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया हैं।

निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन और संबंधित पार्षदों का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन गलियों के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की स्वच्छता में भी सुधार होगा। वार्ड वासियों ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ इस विकास कार्य का स्वागत किया।संबधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।

राजन शर्मा ने इसके लिए हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा और नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का आभार व्यक्त किया हैं। इस मौके पर विनोद नायक, विनोद उपाध्याय, रामप्रताप, स्वामी दीपक प्रजापति, हिमांशु वर्मा, चंदन वर्मा, राजेश सोनी, शामला, रविंद्र, ओम प्रकाश हुड्डा, प्रिंस, नछत्तर सिंह गिल, मांगेराम शर्मा, दीपक दाधीच, कृष्ण वर्मा , सुरेश सोनी, श्यामलाल खत्री अन्य साथी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now