home page

HARYANA में दूध उत्पादकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, 10 लाख तक का लाभ

 | 
Accident insurance scheme for milk producers in Haryana, benefit up to Rs 10 lakh

Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। दूध समितियों से जुड़े किसानों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लागू के तहत दूध समिति में दूध देने वाले उत्पादकों को 32 रुपये 50 पैसे सालाना प्रीमियम अदा करना होता है, जिस पर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।


इस योजना का उद्देश्य दूध उत्पादकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को वित्तीय सहायता मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग दुग्ध उत्पादन से जुड़े हैं और यह योजना उनके लिए संबल का कार्य करेगी। योजना के अंतर्गत पंजीकृत दूध उत्पादकों को स्वत: ही बीमा का लाभ दिया जाएगा, जिससे उन्हें अलग से किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

यह पहल किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। साथ ही, किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित दुग्ध समिति या संघ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह योजना न केवल किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

WhatsApp Group Join Now