home page

SIRSA में 8 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

 | 
news

Mahendra india news, new delhi

सिरसा। महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिंग थाना पुलिस ने आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया।


डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। महिला अधिवक्ता तथा महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में छात्रा के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय आरोपी उसके घर आया और गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत लीगल एडवाइजर एवं ब्यानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में आरोपीआरोपी अजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पोक्सो एक्ट विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को काबू कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

WhatsApp Group Join Now