home page

सिरसा में ब्लैकमेल कर नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 | 
Accused arrested in Sirsa for blackmailing, kidnapping and raping a minor girl
mahendra india news, new delhi

सिरसा...... महिलाओं विरुध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की महिला थाना पुलिस ने ब्लैकमेल कर नाबालिगा का अपहरण एवं दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ रमन पुत्र कालू राम के रूप में हुई है ।

मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक कोमल ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को पीड़िता नाबालिगा अपने परिजनों के साथ महिला थाना सिरसा में आकर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई सिरसा में पढ़ाई करती है । बीती 2 जनवरी को राजकुमार उर्फ रमन ने उसे सुरखाब चौक सिरसा पर रोक लिया और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी देकर मुझे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और बहला-फुसलाकर भगा ले गया ।

महिला थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में नाबालिगा द्वारा दिए गए बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान महिला थाना सिरसा पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी राजकुमार उर्फ रमन को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

WhatsApp Group Join Now