गांव हंजीरा में घर पर सो रही महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में घर पर सो रही महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ ऊपर गिरने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का उपचार सिरसा के सामान्य अस्पताल मेें चल रहा है। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 28 साल की महिला सरोज देवी अपने मायके में रहती है। सरोज घर पर बुधवार को आंगन में सो रही थी। इसी दौरान बुधवार सुबह करीबन चार बजे अचानक उसके कंबल पर ज्वलनशील पदार्थ गिरा कोई अज्ञात व्यक्ति भाग गया। महिला के चिल्लाने पर परिवार के सो रहे सदस्य जाग गये। इसके बाद तुरंत महिला को उपचार के चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से महिला को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला सरोज ने नाथूसरी चौपटा पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर चौपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के पेट पर गहरे जख्म
जानकारी के अनुसार महिला के कंबल पर तेजाब गिराया गया है। इससे महिला के पेट व नीचे के हिस्से पर जख्म हुए है। महिला पिछले तीन साल से गांव रह रही थी। महिला के दो बच्चे हैं।
