पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाने वालों पर हो कार्रवाई: जेजेपी
mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा एवं जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकना, हथियार दिखाने की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र विरोधी घटना बताया है। पार्टी के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकस्वर में पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले को रोकने व हथियार दिखाने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि हरियाणा में पहले से ही असामाजिक तत्वों का बोलबाला है मगर अब कानून की रक्षा करने वाले कर्मचारी ही गुंडई पर उतर आए हैं, ऐसे में प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सदैव आमजन, किसानों, युवाओं व विद्यार्थियों की जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया है
मगर प्रदेश सरकार उनकी आवाज को पुलिस, प्रशासन का दुरुपयोग कर दबाने का असफल प्रयास कर रही है जो निंदनीय है। जेजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से हिसार में घटी इस घटना में शामिल पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्जकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
