home page

हरियाणा प्रदेश में लाडो लक्ष्मी स्कीम में लापरवाही करने वालों पर गिरी गाज, 9 ग्राम सचिव सस्पेंड

 | 
Action taken against those showing negligence in the 'Lado Lakshmi' scheme in Haryana; 9 Gram Sachivs suspended

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर लाडो लक्ष्मी योजना में सत्यापन नहीं करने और लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में लापरवाही करने वाले 9 ग्राम सचिवों को जिला परिषद के सीईओ ने बुधवार सायं सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन ग्राम सचिवों ने योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं का सत्यापन नहीं किया।

करनाल के जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान ग्राम सचिव संबद्ध रहेंगे और पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि  सीईओ द्वारा निलंबन किए गए ग्राम सचिवों में एक ग्राम सचिव इंद्री ब्लॉक और 8 ग्राम सचिव नीलोखेड़ी के शामिल हैं। इनमें इंद्री ब्लॉक के स्वर्ण माजरा गांव के ग्राम सचिव अमित कुमार, नीलोखेड़ी ब्लॉक के डबरथला गांव के ग्राम सचिव अमित, जांबा गांव के ग्राम सचिव सुनील कुमार, कोयर गांव के ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, शामगढ़ गांव के ग्राम सचिव नरेश कुमार, सिद्धपुर गांव के ग्राम सचिव मंगतराम, सुलतानपुर गांव के ग्राम सचिव अमित अहलावत के नाम शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now