home page

हरियाणा प्रदेश में एसआईआर में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, बीएलओ पर दर्ज होगी एफआईआर

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर एसआईआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस एसआईआर अभियान में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार आवश्यकता पडऩे पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफआईआर तक दर्ज कराई जा सकती है। यह चेतावनी पानीपत के एडीसी अंकित चौकसे ने जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी।

एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूरी हुई मैपिंग, वितरित किए गए फार्म और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कई मतदाता अपने पुराने पते से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, इससे उन्हें ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इस पर एडीसी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में दर्ज पते पर जाकर परिवारों से संपर्क किया जाए और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मतदाताओं तक फार्म पहुंचाए जाएं।

WhatsApp Group Join Now

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने अभियान को कामयाब बनाने के लिए नगर परिषद, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य क्षेत्रीय कर्मचारियों का सहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विरेंदर कुमार दहिया, सतबीर, सुधीर, नीलम कुंडू, शीतल आदि लोग मौजूद रहे।