home page

चौपटा के दयानंद स्कूल में दाखिला एवं छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन

 | 
Admission and scholarship examination organized in Dayanand School, Chaupata

 mahendra india news, new delhi
 रविवार के दिन चौपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अगले सत्र में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए दाखिला एवं छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 740 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यालय में अगले सत्र में प्रवेश पाने वाले छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा और उनमें से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

स्कूल प्राचार्या शिखा गोदारा ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा द्वारा न केवल नए सत्र के दाखिले में पारदर्शिता आएगी,बल्कि मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपए तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।इस परीक्षा का परिणाम आगामी 26 मार्च को घोषित किया जाएगा।