home page

मेला ग्राउंड स्कूल SIRSA में प्रवेश उत्सव धूमधाम से आयोजित, हवन यज्ञ से सत्र का शुभारंभ

 | 
Admission ceremony held with great pomp at Mela Ground School SIRSA, session inaugurated with havan yagya

mahendra india news, new delhi
सिरसा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, शाह सतनाम जी मार्ग में बुधवार को प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई।

इस दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने सत्र में पहला दाखिला लेने वाली छात्रा का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार ने छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों ने विद्यालय परिसर और विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, विद्यालय प्राचार्या परमजीत कौर, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल भाटिया सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now