home page

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश 7 मई से शुरू, छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं : डॉ शत्रुजीत सिंह

 | 
mahendra indianews

mahendra indianews

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ कपिल कुमार सैनी  ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 07 मई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्राएं हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय  बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी (लाइफ साइंस/फिजिकल साइंस), बीसीए, बीबीए एवं एम.कॉम कोर्सेज उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लासरूम, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, पूर्णतः वातानुकूलित पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब उपलब्ध हैं।

प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह  ने  बताया कि महाविद्यालय में फॉर्म भरने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है, जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा मेधावी छात्राएं शामिल हैं।

·   एस.सी. छात्राओं को ₹14,000 प्रतिवर्ष

·   बी.सी. छात्राओं को ₹8,000 प्रतिवर्ष

·   मेधावी छात्राओं (Top 20) को ₹12,000 प्रतिवर्ष

·   श्रेष्ठ छात्राओं (Top 10) को ₹5,000 प्रतिवर्ष


प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मेरिट सूची के आधार पर चरणबद्ध काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। छात्राओं को आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्र साथ रखने होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में, प्राचार्य ने अभिभावकों एवं छात्राओं से अपील की कि वे अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क या संबंधित संकाय समन्वयकों से संपर्क करें।

WhatsApp Group Join Now