home page

राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ, दस्तावेज़ सत्यापन जारी

 
Admission process begins at Government National College, Sirsa; document verification underway
 | 
 Admission process begins at Government National College, Sirsa; document verification underway

mahendra india news, new delhi
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा जारी प्रथम मेरिट सूची के आधार पर महाविद्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।


महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह के कुशल निर्देशन व डाॅ. वीना रहेजा (विज्ञान संकाय), डॉ. स्मृति कंबोज (वाणिज), डॉ. मीत (कला संकाय), डॉ. विवेक गोयल (सबजेक्ट अलाॅटमेंट) व डाॅ. मंजू मेहता (एलिजिबिलीटी) के नेतृत्व में विभिन्न संकायों के लिए अलग-अलग प्रवेश समितियों का गठन किया गया है, जो स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन कर रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने मूल दस्तावेज़ों सहित महाविद्यालय पहुँचकर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उनका प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सके।


महाविद्यालय के एडमिशन सेल के प्रभारी प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने अनुरोध किया है कि जिन विद्यार्थियों ने राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्रवेश हेतु आवेदन किया है, वे बिना विलंब अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। समय पर सत्यापन न कराने की स्थिति में प्रवेश से संबंधित असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now