home page

बीएड. एवं बी.एड. स्पेशल पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू

 | 
Admission process for B.Ed. and B.Ed. Special courses for the 2026-27 academic session begins on July 10

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शिक्षा विभाग, गवर्नमेंट एडेड कॉलेजिज तथा सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बीएड. एवं बी.एड. स्पेशल  पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर राम मेहर दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग तथा गवर्नमेंट एडेड कॉलेजिज में बी.एड. एवं बी.एड. स्पेशल (एमआर) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तथा ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलेगी जबकि सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तथा ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से 07 अगस्त 2026 तक चलेगी।


विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग तथा गवर्नमेंट एडेड कॉलेजिज में प्रथम मेरिट सूची 03 अगस्त, द्वितीय सूची 7 अगस्त तथा रिक्त सीटों के लिए तृतीय/फिजिकल काउंसलिंग 14 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इन संस्थानों में कक्षाएं 13 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगी।


 इसी प्रकार सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों में प्रथम मेरिट सूची 10 अगस्त, द्वितीय सूची 14 अगस्त तथा रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इन महाविद्यालयों में भी कक्षाओं का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 से होगा।

WhatsApp Group Join Now

प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग शुल्क 1500 रुपये, जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति, दिव्यांग, बीसी, डीएससी, ओएससी वर्ग, बालिकाओं एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए 375 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रोफेसर राम मेहर ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन एवं चॉइस फिलिंग पूरी करने की अपील की है ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।