home page

हरियाणा प्रदेश में इस दिन से शुरू होंगे नौवीं और 11वीं के दाखिले, जारी हुआ शेड्यूल

 | 
dsdassdas
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एजुकेशन विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला के लिए यानि एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय व निजी स्कूलों में इसी हिसाब से एडमिशन लिया जाएगा।

राजकीय निर्देश के मुताबिक 9वीं कक्षा में सामान्य एडमिशन पहली अप्रैल से शुरू होंगे और 30 अप्रैल 2026 तक दाखिलों की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। पहली एक मई से 16 मई तक स्कूल मुखियाओं की अनुमति के बाद बिना लेट फीस के साथ दाखिले हो सकेंगे।1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र
इसके बाद भी अगर 9वीं कक्षा में एडमिशन होते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित बीईओ से अनुमति लेनी होगी। बीईओ की अनुमति मिलने के बाद 17 मई से 31 मई तक भी बिना शुल्क 9वीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। दसवीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
शिक्षा विभाग द्वारा 11वीं कक्षा में संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक एडमिशन की अनुमति रहेगी। हालांकि, इससे आगे भी और 10 डे तक एडमिशन होंगे तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भिवानी बोर्ड के सचिव को लिखे पत्र में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि के बाद भी अगर दाखिले होते हैं तो उसके लिए सेकेंडरी शिक्षा के महानिदेशक से अनुमति अनिवार्य होगी।