एम.पी.ई. (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) में प्रवेश शुरू, 21 जुलाई तक करें आवेदन
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.ई.) कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एम.पी.ई. कार्यक्रम में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए 22 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग स्थित एम.पी. हॉल में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम मेरिट सूची 23 जुलाई, द्वितीय मेरिट सूची 27 जुलाई तथा तृतीय मेरिट सूची 30 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। रिक्त सीटों की सूचना 3 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी तथा 5 अगस्त 2026 को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी। नियमित कक्षाएं 27 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन करने तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
