home page

एडवोकेट आशीष बिश्नोई को बिश्नोई सभा, सिरसा ने किया सम्मानित

 | 
news

mahednra india news, new delhi
 विश्व पर्यावरण दिवस पर स्व. चौ. मनीराम गोदारा पूर्व गृहमन्त्री, हरियाणा के दोहते एडवोकेट आशीष बिश्नोई का श्री गुरु जम्भेश्वर मन्दिर, सिरसा परिसर में पहुंचने पर बिश्नोई सभा, सिरसा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एडवोकेट आशीष बिश्नोई पंजाब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट, चण्डीगढ़ बार कौंसिल के उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुए हैं।

मन्दिर परिसर में पहुंचने पर सभा प्रधान खेम चन्द बैनीवाल, सभा पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व उपस्थित महानुभावों ने उनका गर्म जोशी से अभिनन्दन किया व उन्हें जाम्भाणी साहित्य भेंट किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने मन्दिर प्रांगण में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने सभा संस्थापक व पूर्व प्रधान स्व. हेतराम बैनीवाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला सिरसा बार कौंसिल के सदस्य भी उपस्थित थे। आशीष बिश्नोई ने सभा की कार्यप्रणाली व गतिविधियों की जानकारी ली व प्रशंसा की।