पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी पर 2 रुपये रेट बढ़े, जानें दिल्ली-एनसीआर में नये रेट
पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी मंगलवार यानि 26 मई से महंगी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी मंगलवार सुबह के रेट में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार को ही सीएनजी के रेट में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी के रेट में यह बढ़ोतरी अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद हुई है।
आपको बता दें कि 15 मई 2026 से लेकर अभी तक CNG के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। 15 मई 2026 को CNG के रेट में 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। कल यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े थे।
DELHI-एनसीआर में नये रेट
दिल्ली: 83.09 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद: 91.70 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम: 88.12 रुपये प्रति किलो
फरीदाबाद: 89.30 रुपये प्रति किलो
