रोडवेज बस कंडक्टर ने टिकट के रुपए लेकर भी टिकट नहीं देने पर निर्दोष रजत पर हमला करवाने के मामले में विप्र सेना के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया काबू
mahendra india news, new delhi
भादरा के मलसीसर गांव में 8 मई को 16 वर्षीय रजत शर्मा को रोडवेज बस कंडक्टर ने टिकट के रुपए लेकर भी टिकट नहीं देने पर निर्दोष रजत को गुंडे बुलवा कर हमला करवाने के मामले में विप्र सेना के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी के अनुसार अगर गांव के दो-चार लोग बीच में ना आते तो इस बच्चे को जान से मार दिया जाता और यह समस्त समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती।
इस घटना में दोषियों को सजा दिलवाने के लिए विप्र सेना आगे आई और उन्होंने सरकार के आगे कड़ी मांग रखी। मामले की कू्ररता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं को लगवाने के लिए भरसक प्रयास किया गया। हरियाणा-राजस्थान के विप्र सैनिकों ने जगह-जगह कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपे और दोषियों को तुरंत प्रभाव से पकड़वाने का कार्य किया।
रजत शर्मा के परिवार से हरियाणा प्रदेश प्रभारी विप्र सेना रामानंद शास्त्री मिलने पहुंचे तो उन्होंने विप्र सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि किन शब्दों में धन्यवाद किया जाए और एक ज्ञापन देकर और भी कड़ी धाराएं लगवाने के लिए विप्र सेना प्रमुख से फोन पर बात करके मांग रखी। सुनील तिवारी ने कहा कि देश के विप्र सैनिक तन-मन-धन से आपके परिवार के साथ खड़े हैं। आवश्यकता पड़ने पर लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो लड़ी जाएगी, लेकिन आपके परिवार और रजत शर्मा को न्याय दिलवाया जाएगा। दोषी किसी भी हालत में बक्शे नहीं जाएंगे।
