home page

अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी का गठन, अमृतवाणी व भजन संध्या के साथ हुई शुरुआत

 | 
Agrasen Colony Welfare Society formed, started with Amritvani and Bhajan Sandhya

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अग्रसेन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नलिनानंद जी महाराज के साधकों द्वारा अमृतवाणी के पाठ से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात श्री लखदातार सेवा मंडल सिरसा की ओर से श्री श्याम बाबा और बाला जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में नगर पार्षद मोनिका सरार्फ, हेमकांत शर्मा, रणधीर शर्मा तथा संदीप मेहता, सतपाल शर्मा, ऋषभ गाबा, मंजीत सिंह दलीप टेंट हाउस को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से राजेंद्र गनेरीवाला का स्वागत किया गया।

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल ने सभी अतिथियों और कॉलोनीवासियों का स्वागत किया तथा नवगठित सोसायटी के उद्देश्य से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सोसायटी का मुख्य लक्ष्य कॉलोनी के विकास कार्यों को गति देना और स्थानीय समस्याओं का सामूहिक समाधान करना है। इस अवसर पर कॉलोनी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। केके शर्मा की उपस्थिति में सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें श्याम सुंदर गुप्ता, कुलदीप मित्तल, ओम प्रकाश मेहता, सुशील रोहतकी व सुरेश गोयल को सरंक्षक, सतपाल पारिक को प्रधान, आरके शर्मा को कार्यकारी प्रधान, कृष्ण गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान, जय प्रकाश को उप प्रधान, राजेश खत्री को सचिव, साकेत गोयल को सह सचिव, अमित गोयल को कैशियर, सुमित अरोड़ा को सह कोषाध्यक्ष, राम किशन को प्रचार मंत्री, संसार भूषण दिवाकर को मीडिया प्रभारी व राजेश मोंगा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now

इस मौके पर श्रीराम जोशी, हर्ष शर्मा, रामजी लाल, पवन गर्ग, रमेश बंसल, परवीन चिखवान, रमेश कांटीवाल, डा. अनुज टोक्सिया, दीपक गर्ग, पुनीत पारीक, राकेश गर्ग, मुखराम टोक्सिया, मदन लाल शर्मा, रमेश गखर, मनोहर लाल, पवन जिंदगर, मनोज शर्मा, रवि अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, संजीव खत्री, तेज प्रकाश गुप्ता, सनी बंसल, सुरेश कालड़ा, चिरंजी कालड़ा, रवि अरोड़ा, शिव शंकर शर्मा, विकास वासन, विनोद कांडा, पीयूष मित्तल, सुशील कंदोई, विनोद जैन, सुनील बंसल, भोपा, गौरव हिसारिया, संजय सिंगला इत्यादि मौजूद थे।