home page

हिसार में कृषि मेले शुरू, सीएम नायब सैनी ने किया उद्घाटन; प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

 | 
Agriculture fair begins in Hisar, inaugurated by Chief Minister Nayab Saini; 42 progressive farmers of the state honored
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 2 दिवसीय कृषि मेला खरीफ का शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन सीएम नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मेले में कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य मंत्री, श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। 

विश्वविद्यालय में इस वर्ष कृषि मेले का थीम सतत कृषि: समृद्धि की राह रखा गया है। कृषि मेले में प्रथम दिन अनुमानित 25 हजार से अधिक किसान पहुंचे। कृषि वैज्ञानिकों से किसानों ने उन्नत बीजों व नए कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी ली। मेले में गेहूं, चावल की उन्नत किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इस बार कृषि मेले में 300 के करीब स्टॉल लगाई गई थी। कई किसानों ने खेती करने के साथ बनाए उत्पादों की स्टॉल लगाई थी।

सीएम नायब सिंह ने 42 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
इस कृषि मेले में प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। हरियाणा के किसान प्राकृतिक खेती कर केमिकल फ्री गेहूं पैदा कर रहे है। जिसकी बुकिंग फसल पकने से दो माह पहले ही हो जाती है। वहीं कोई किसान धान में जल संरक्षण की खेती कर पानी की बचत कर रहा है। खेती में महिला किसान भी आगे आकर खेती में उन्नत तरीके अपना रही है। एक महिला किसान मशरुम की खेती कर करोड़ों रुपये की आय अर्जित कर रही है। वहीं कई महिलाओं को भी रोजगार दिया है।

WhatsApp Group Join Now